Question 1 · RRB NTPC GRADUATE CBT 1
सात बक्से A, C, G, H, J, N और R एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। N के ऊपर केवल तीन बक्से रखे गए हैं। H और N के बीच केवल एक बक्सा रखा गया है। H और A के बीच केवल तीन बक्से रखे गए हैं। A को N के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। R को A के ठीक नीचे रखा गया है। C को G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। J को H के ठीक ऊपर या ठीक नीचे नहीं रखा गया है। H के ऊपर कितने बक्से रखे हैं?
- (A)4
- (B)2
- (C)5
- (D)3